फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से निपटने की सीख दी

Fri, 14 Apr 2017 11:34 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग से निपटने की सीख दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आग से हर वर्ष व्यापक धन-जन की हानि होती है। सतर्कता और सुरक्षा मानकों का ख्याल रखा जाए तो इससे होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में यह जानकारी फायर यूनिट हर्रैया के प्रभारी राम चंद्र यादव ने दी।
विज्ञापन

  शुक्रवार को हर्रैया कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन लोगों को इससे बचाव व निपटने के तरीके बताए गए। फायर यूनिट के प्रभारी का कहना है कि गर्मी के दिनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अधिकांश मामलों में देखा गया है कि असावधानी ही घटना का कारण बनती है। बताया कि जलती बीड़ी और सिगरेट को खेत खलिहान के पास नहीं फेंकना चाहिए। चूल्हे की राख जब तक पूर्ण रूप से ठंडी न हो जाए उसे घूर गड्ढे में नहीं डालना चाहिए। फूस की छप्पर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ऊपर तक पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि छप्पर को पर्याप्त ऊंचा रखें और हो सके तो छप्पर में रसोई न बनाएं। शादी- ब्याह में आतिशबाजी से भी आग लगती है। आतिशबाजी वहां करनी चाहिए जहां निवास व खलिहान निकट न हो। पेट्रोल पंपों पर आयल भरते समय गाड़ी का इंजन बंद हो और मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर सभासद विनय कुमार सिंह, पंप के मैनेजर वीरेंद्र सिंह, राम धनी यादव, संग्राम सिंह यादव, राज कुमार यादव, मृृत्युंजय सिंह, सुरजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें