फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पताल की टपक रही छत दवाओं की ‘जिंदगी’ खतरे में

विज्ञापन
बभनान पीएचसी भवन की टपकती छत के चलते दवा बचाने में जुटे कर्मी संवाद
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए करीब तीन दशक पहले बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भवन जर्जर हो चुका है। बरसात में अस्पताल की छत से पानी टपकने के कारण जीवनरक्षक दवाएं खराब होने का खतरा बना हुआ है। दवा स्टोर से लेकर वितरण केंद्र, ओपीडी, ड्रेसिंग रूम और वार्ड तक में पानी टपक रहा है। दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए कर्मचारियों को उन्हें इधर-उधर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र और डिलीवरी प्वाइंट की छत भी जर्जर है। लेबर रूम में पानी टपकने से प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नियमित चिकित्सक की तैनाती न होने से भी मरीजों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
कर्मचारियों के मुताबिक पीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 50 मरीज आते हैं। बारिश बंद होने के बाद भी छत से पानी टपकता रहता है। लगातार सीलन के कारण दीवारें भी कमजोर हो रही हैं। अस्पताल की दीवारों में सीलन के चलते करंट उतरने का खतरा बना रहता है। लोहे के दरवाजे और खिड़कियां छूने में भी कर्मचारी डरते हैं।
विज्ञापन

वाटर कूलर खराब, शौचालय भी बदहाल : अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर भी खराब है। इससे मरीजों और तीमारदारों को पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। अस्पताल में पर्याप्त शौचालय की सुविधा न होने से भी मरीजों को परेशानी होती है।
उच्च अधिकारियों को दी गई है सूचना : सीएचसी गौर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पांडेय ने बताया कि बभनान पीएचसी की छत जर्जर हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि बरसात का पानी टपकने की जानकारी है। इसकी लिखित सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। छत के जीर्णोद्धार के लिए खंड विकास अधिकारी, गौर को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि पीएचसी में नियमित चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। वाटर कूलर को भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें