फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। इस गांव के जितेंद्र यादव की पत्नी संविता यादव (24) का शव छत की कुंडी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार के लोगों का कहना है की शुक्रवार की शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उससे सविता नराज होकर देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और छत की कुंडी से साड़ी गले में बांधकर झूल गई। आवाज देने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका शव छत की कुंडी से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी व मृतका के पिता मनीराम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह एक वर्ष पूर्व 24 मई को किया था। दहेज को लेकर उनकी बेटी को अक्सर पीटा जाता था। क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें