फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के अक्सडा गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे बिजली गिरने से उसकी चपेट में आई महिला की मौत हो गई।
बिजली गिरने से 40 वर्षीय प्रेमलता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं थीं। आसपास के लोगों ने उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मो. अफसर ने बताया कि प्रेमलता बारिश के दौरान अपने घर में थीं। अचानक घर के पास नीम के पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई थीं। महिला के पति की मौत पहले हो चुकी है। घर में तीन मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें