बनकटी। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना साहू ने बनकटी ब्लॉक की मोहनाखोर की प्रधान लक्ष्मी देवी को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष रविचंद पांडेय, राजेंद्र चौधरी, बबलू दूवे, रविंद्र पांडेय, नीरज पांडेय, पप्पू यादव, राम किशुन चौधरी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।