फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर पोर्टल की शुरुआत

Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू की गई है। इसमें विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जाएगा। स्कूलों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले 401 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें लगभग एक लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी के लिए पोर्टल शुरू की है। इसे तीन स्तर पर बनाया गया है। पहला कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल है। दूसरा ट्रेनिंग सेशन है। जबकि तीसरा काउंसिलिंग हेल्पलाइन नंबर है। यहां विशेषज्ञों से बात कर कॅरिअर संबंधी सुझाव प्राप्त किए जा सकते हैं। उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की हर छोटे-बड़ी जानकारी मुहैया कराई गई है। इन्हें विद्यार्थी घर पर बैठकर एक क्लिक पर मोबाइल फोन पर देख सकते हैं।
डीआईओएए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू की है। इस पर उनके कॅरिअर संबंधी सभी तरह की जानकारी मुहैया कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें