फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवानिवृत आईएएस अधिकारी का निधन

Sun, 25 Feb 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं आंध्र प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जन्नत हुसैन का हैदराबाद में 23 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने इंटर की शिक्षा खैर इंटर कॉलेज से हासिल की थी। इसके बाद अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने चले गए। इसके बाद उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। जन्नत हुसैन ने संयुक्त आंध्र प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर सेवाओं दीं। उनके निधन पर खैर इंटर कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन बैठक कर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं आंध्र प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जन्नत हुसैन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर खैर कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के संस्थापक समन्वयक दुर्गादत्त पांडेय, प्रबंधक हमीदुल्लाह खान, प्रधानाचार्य फैज आलम अंसारी, प्रवेश समन्वयक वहीदुद्दीन मलिक, ऋषि तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें