फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवीनतम शिक्षण विधियों और प्रयोगों को किया साझा

Thu, 25 Sep 2025 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डायट में नवाचार महोत्सव में प्रमाणपत्र देते अति​थि व प्राचार्य- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव, बेस्ट प्रैक्टिस एवं नॉलेज शेयरिंग महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। नवीनतम शिक्षण विधियों और प्रयोगों को साझा किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला आपदा विशेषज्ञ रणजीत रंजन एवं प्राचार्य ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेता शिक्षकों तथा डीएलएड प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। चयनित नवाचारी शिक्षक एससीईआरटी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्राचार्य ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाना और शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और प्रयोगों को साझा करना था। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में अभिनव प्रयोग और तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं ने इन शिक्षण-अधिगम सामग्री का अवलोकन किया और प्रेरणा प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें