फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिवंगत आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Fri, 03 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर के परासडीह गांव के दिवंगत सिपाही बलवंत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
दरोगा की बाइक से घायल सिपाही बलवंत कुमार की हो गई थी मौत
विज्ञापन

देवरिया पुलिस लाइंस में तैनात थे गौर थाने के परासडीह निवासी बलवंत
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर, बस्ती। दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में जान गंवाने वाले आरक्षी बलवंत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गांव परसडीह (रेहरवा) में बृहस्पतिवार सुबह हर्रैया सीओ शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक गौर भाग्यवती पांडेय, एसएचओ परशुरामपुर रामेश्वर यादव, एसओ पैकोलिया जनार्दन प्रसाद, थानाध्यक्ष छावनी नरायनलाल, हर्रैया राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, वाल्टरगंज रामदेव आदि थाने की फोर्स पहुंची। सभी की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ गार्ड की सलामी दी गई। इसके बाद परिवार लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को सरयू घाट अयोध्या ले गए।
इससे पहले बुधवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचने के बाद पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। हर्रैया के सीओ शेषमणि उपाध्याय से परिवार के लोगों ने बातचीत में राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराने, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और टक्कर मारने वाले दरोगा पर गंभीर धाराओं में केस करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के परासडीह (रेहरवा) गांव निवासी राम मिलन के पुत्र बलवंत कुमार का वर्ष 2020 में आरक्षी पद पर चयन हुआ था। उनकी पहली पोस्टिंग देवरिया पुलिस लाइंस में हुई थी। रविवार को वह अवकाश पर घर आए हुए थे। देर शाम करीब सात बजे के आसपास गौर-बभनान मार्ग पर कृषक पीजी कॉलेज के बगल अपने निर्माणाधीन मकान को देखकर पैदल घर की तरफ आ रहे थे। तभी उधर से गुजर रहे गौर थाने में तैनात दरोगा रामस्वरूप चौहान की बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा के भी सिर में गंभीर चोट आ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने आरक्षी बलवंत कुमार को केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान सिपाही की बुधवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें