जलेबी दौड़ में विशाल यादव ने बाजी मारी जबकि अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। जलेबी दौड़ की बी टीम में राम बचन प्रथम और ऋतिक को द्वितीय स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में प्रकाश सिंह प्रथम, विशाल द्वितीय, चाकलेट दौड़ में आनंद सिंह प्रथम, सरदार द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज कुमार यादव ने कहा कि दिव्यांगों को अच्छी सेहत व समाज में उनका हक दिलाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। दिव्यांगों की सेवा नारायण सेवा के समान है। इनके लिए स्कूल व छात्रावास खोले जा रहे हैं। व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर इन्हें रोजगार उन्मुख बनाया जाएगा। इस मौके पर राधिका यादव, अभिषेक, प्रकाश, राजू सहित अन्य मौजूद रहे।