फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आतंक का पर्याय बने लंगूर... फिर किया हमला

Wed, 23 Oct 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महादेवा। आतंक का पर्याय बने लंगूर ने मंगलवार को बेहिल गांव के एक दुकानदार पर हमला कर घायल कर दिया। उसकी दहशत से गांव के लोग घर से नहीं निकल रहे हैं।
कोई भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। लोगों का कहना है कि यह लंगूर आसपास के पांच किमी के 50 से अधिक गांवों में अचानक पहुंचकर किसी पर भी हमला कर दे रहा है। बेहिल निवासी 30 वर्षीय अनिरुद्ध पुत्र दयाराम की गांव में किराने की दुकान है। वह मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। गांव के चार-पांच ग्रामीण भी दुकान पर बैठे थे। अचानक पेड़ से कूद कर लंगूर ने दुकानदार व ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण तो भाग निकले। मगर, दुकानदार लंगूर के चपेट में आ गया। लंगूर से उसे काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे, तब लंगूर भागा। परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को भी लंगूर ने 11 वर्षीय विवेक पर हमला किया था। वह मोहनाखोर मार्ग पर जा रहा था, तभी लंगूर उस पर टूट पड़ा। विवेक पर हमला करने लगा था। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें