फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन की 7300 डोज मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जल्द ही जिले में किशोरियों को सिंगल डोज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। स्टेट से जिले को गार्डासिल वैक्सीन की 7300 डोज प्राप्त हो गई हैं। विभाग के अनुसार, ईद बाद वैक्सीनेशन कार्य शुरू होगा। एक ही डोज वैक्सीन की दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है। समय पर एचपीवी वैक्सीनेशन के जरिए इससे बचाव संभव है। जल्द ही जिले भर में अभियान चलाकर 14 से 15 साल के बीच की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। जिले में 30 हजार से अधिक किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें