फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एफएसटीपी निर्माण के लिए मिली जमीन, दो करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में करीब चार करोड़ रुपये से दो एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण होगा। अभी भानपुर तहसील के अजगैवा जंगल में एक प्लांट के लिए जमीन मिल गई। हालांकि एक अन्य ग्राम पंचायत में अभी जमीन तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए हर्रैया व रुधौली क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है। एफएसटीपी का मूल उद्देश्य शहरों की तरह गांवों में मल-जल का निस्तारण करना है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के डीपीसी राजाशेर सिंह के अनुसार, एफएसटीपी का प्लांट मल को खाद में परिवर्तित कर देगा, जिससे खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। इसकी क्षमता 6 से 10 केएलडी होगी। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब चार लाख व्यक्तिगत शौचालय और 1174 से अधिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है।
गांव में बने इन शौचालयों में प्रतिदिन ग्रामीण शौच करने के लिए जाते हैं। तीन से चार साल पूर्व बने सामुदायिक शौचालय के टैंक भर जाते हैं। जिसका निस्तारण कराने के लिए पंचायतों को शहर से वाहन को बुलाना पड़ता है। इसके लिए तीन से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अब सरकार तीन से पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में एफएसटीपी निर्माण कराने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें