फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर की जमीन में गड्ढे पर दो का दावा, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजर की जमीन में गड्ढे पर दो का दावा, तनाव
विज्ञापन

छावनी थाने पर दोनों पक्षों ने दी तहरीर, पुलिस से गुहार
पूरे दिवान में एक ने दीवार उठाई, दूसरे ने नाली खोली
दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के पूरे दिवान में बंजर की जमीन में स्थित गड्डे में नाली का पानी गिराने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। थाना समाधान और तहसील दिवस में भी मामले का समाधान नहीं हुआ। अब दोनों पक्षों ने छावनी थाने में तहरीर देकर हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव के राजबहादुर यादव और मोहम्मद याकूब के घरों के पास बंजर जमीन का एक गड्डा है। दोनों पक्ष अपने को कब्जेदार बताते चले आ रहे हैं। कुछ दिन आधे हिस्से में राजबहादुर यादव ने दीवार बना ली तो याकूब ने घर की नाली का पानी खोल दिया। इससे तनातनी बढ़ गई। याकूब का कहना है कि गांव में अकेला हूं, जिससे लोग परेशान कर रहे। 13 जुलाई 2009 को लूटपाट और महिलाओं के साथ ज्यादती हो चुकी है, जिसके चलते पीएसी तैनात हुई थी। अब फिर घटना दोहराई जा रही है। जबकि राजबहादुर कहते हैं कि अल्पसंख्यक बताकर सरकारी व बंजर जमीन पर कब्जा की नीयत बना चुके विपक्षी को राजनीतिक सह मिली है। जिसके बहाने पूरे गांव का साम्प्रदायिक माहौल खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष यशवंत ने बताया कि इसी गढ़हे की जमीन के लिए काफी पहले विवाद साम्प्रदायिक रूप ले चुका है। जिसका मुकदमा अब भी न्यायालय में लंबित है। दोनों पक्षों और उनके सहयोगियों पर निगरानी की जा रही है। घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने पाएगी। दोनों ने तहरीर दी है। गड्ढे पर किसी भी को कब्जा नहीं दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को मो. याकूब और राजबहादुर यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें