बनकटी क्षेत्र के महथा गांव में मिशन शक्ति फेज- 5 कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं।
बनकटी। लालगंज पुलिस टीम ने रविवार को थानाक्षेत्र के महथा व कथरुआ में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं, युवतियों व किशोरियों से संवाद किया। इस दौरान गुड टच, बैड टच और आत्मरक्षा आदि के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व उन्हें सशक्त बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। जिससे मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मिशन शक्ति दीदी वंदना राजभर व ममता चौहान ने 1090, 112, 108, 102, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।
उपनिरीक्षक इंद्रेश यादव व आरक्षी मिथिलेश कुमार मिश्र, विजय यादव, सभासद विनोद यादव, राहुल गोंड, ऋषिराज मुनि,नारायण पाल आदि मौजूद रहे। संवादन