फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी मुंडेरवा में सुविधाओं का टोटा

Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। सीएचसी मुंडेरवा में सुविधाओं के अभाव में मरीजों का मोह भंग होता जा रहा है। मरीज निजी अस्पताल में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुंडेरवा सीएचसी पर सुविधाओं के नाम पर लगी सीबीसी और एक्स-रे मशीन हाथी के दांत समान हो गई है। सीबीसी मशीन में लगने वाला केमिकल (डायलूट) और ब्लड ग्रुप जांच करने वाला रिजेंट एक माह से नहीं है। मरीजों को सीबीसी जांच बाहर से करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, एक्स-रे मशीन सीएचसी पर लगी है। मगर, टेक्नीशियन के अभाव में मशीन चालू नहीं हो सकी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि केमिकल के लिए जिले से मांग की गई है। एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए भी सीएमओ से कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें