फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते मनोज के परिजन। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय मजदूर मनोज की मौत हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के घुरहुपुर गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मंजय (35) पुत्र स्व. राम बुझारत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह साइकिल से अपने भांजे के वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने हर्रैया थाना क्षेत्र के भलुहिया (भरपुरवा) गांव जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कप्तानगंज के मुख्य चौराहे पर सड़क पार करते समय अयोध्या की ओर से बस्ती जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और मनोज को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर एसओ आलोक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव की पहचान कराने के लिए सीएचसी कप्तानगंज में रखवाया। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचे और शव की पहचान मनोज के रूप में की। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बेसहारा हुए बच्चे, भरण-पोषण का संकट
मनोज की असमय मौत से परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य छिन गया। परिजनों के मुताबिक, मनोज का पत्नी संजू देवी से काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब पांच साल से मायके में रह रही थीं। मनोज अपने आठ वर्षीय बेटे कृष्णा और छह वर्षीय बेटी रागिनी को लेकर मां कुमारी देवी के साथ रहते थे। मजदूरी करके वह बच्चों और मां का भरण-पोषण करते थे। अब मनोज की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बुजुर्ग मां के सामने बच्चों की परवरिश और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मनोज के बड़े भाई राम सवार की भी पहले हर्रैया के पास सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में एक के बाद एक हुए हादसों ने दुख का पहाड़ खड़ा कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें