फाइल फोटो पल्लेदार रविदोनो मासूम बेटियों के साथ बदहवास रवि की पत्नी रेखा फोटो स्रोत-परिजन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में बोरा लेने गए पल्लेदार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भानपुर कस्बे के रवि (28) शक्तिनगर में पल्लेदारी का काम करता था। मंगलवार को वह कस्बे के मंगरू सोनकर के घर बोरा लेने गया था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी भानपुर ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही रवि की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई दिलीप ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक द्वारिका प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रवि चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से पत्नी रेखा, चार वर्षीय बेटी रिहानी और आठ माह की वैष्णवी के सिर से पिता का साया उठ गया। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता को भी छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। संवाद