फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मंगलवार को लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पेंदाघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा झलियहवा (बिहरा) गांव के रहने वाले सोमई (47) मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। 15 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे वह गांव के सामने पैदल जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने परिवार के लोगों के सहयोग से सीएचसी कप्तानगंज पहुचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और हालत में सुधार न होने के कारण डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इलाज के दौरान सोमई की मौत हो गई। घटना से पत्नी बदामा देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें