फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छप्पर में लगी आग, वृद्ध महिला की झुलसकर मौत

विज्ञापन
मुरता देवी फाइल फोटो
विज्ञापन
घटना में 16 बकरियां भी जलकर मरीं,गृहस्थी का सारा सामन जलकर राख
विज्ञापन

- लालगंज थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में सोमवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा/लालगंज। थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इसमें 70 वर्षीय महिला और 19 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान और 18 हजार रुपये नगद भी जल गया।
पृथ्वीपुर गांव के त्रिलोकी गांव के बगल बाग में रिहायशी छप्पर बनाकर अपनी मां मुरता देवी व पत्नी श्यामराजी के साथ बकरी पालन का काम करते थे। सोमवार की रात त्रिलोकी अपनी माता व पत्नी के साथ खा पीकर सो रहे थे। इस दौरान रात लगभग दो बजे छप्पर में आग लग गई। आग जलते देखा अगल-बगल के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने बगल में पंपसेट चालू किया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान, 18 हजार रुपये, सोलर लाइट बैटरी भी जल गया। अंदर रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे 19 बकरियां आग में झुलस कर मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरियों के पास सो रही त्रिलोकी की माता मुरता देवी भी पूरी तरह से झुलस गईं। ग्रामीणों की मदद से मुरता देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सुबह पांच बजे के आसपास उनकी मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान राम दौर गुप्ता ने हल्का लेखपाल, पशु डाक्टर व चौकी प्रभारी कुदरहा को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें