बभनान। गौर ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक सभागार में हुई, जिसमें 35 करोड़ 36 लाख का लेबर बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में प्रत्येक गरीब परिवार को आवास व जनप्रतिनिधियों के मौखिक शिकायत का भी तत्काल निस्तारण करने का मुद्दा छाया रहा। ब्लॉक क्षेत्र के समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गौर ब्लाॅक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख कांति शुक्ला की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक शुरू की गई। बैठक का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख कांति शुक्ला व खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल इंडिया के माध्यम से हर व्यक्ति के खाते में धन भेजने का काम कर रही है।
सदस्य ने कहा कि देखने में आता है कि केवाईसी के अभाव में लोगों की वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन रुक जाता है और उन्हें जानकारी ही नहीं होने पाता कि आखिर उनका पेंशन क्यों रुक गया। कहा कि इसकी जानकारी ब्लॉक के कर्मचारियों को देनी चाहिए जिसे उन्हें सहूलियत मिल जाए। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि आगे से इसका ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने सभी गरीबों को आवास देने का भी मुद्दा उठाया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह राणा ने भी मुद्दा उठाया। इस पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने कहां की ब्लाॅक स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी जनप्रतिनिधियों की बातों में तुरंत संज्ञान ले व उसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी ने सामूहिक विवाह पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालन विभाग के बारे में जानकारी दी। बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा, विकलांग, पेंशन सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से अमरदीप शुक्ला, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह, मनीराम वर्मा, महेंद्रनाथ, देवेश सिंह, राजेंद्र यादव, अजीत माैजूद रहे।