फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुर्मी महासभा ने डीएम के जरिये राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Wed, 10 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा ने मंगलवार को डीएम के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि फतेहपुर में केशपाल पटेल और जौनपुर में सागर पटेल की जघन्य हत्या से समाज में आक्रोश है। दोषियों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाया जाए। प्रदेश के अनेक जनपदों में कुर्मी समाज के लोगों की हत्या, उत्पीड़न आदि का ब्योरा देते हुए प्रदेश संगठन सचिव आरके सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष मस्तराम वर्मा आदि ने मांग निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान कृष्ण चंद्र चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, घनश्याम चौधरी, मायाराम चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, अरविंद कुमार चौधरी, आज्ञाराम चौधरी, विद्यासागर चौधरी, डॉ. श्याम नरायन चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें