टिनिच। सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र की अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के तिनहरी में बभनान सुगर मिल की तरफ से गन्ना सर्वे का सत्यापन किया गया। उप गन्ना महाप्रबंधक आलोक सिंह के नेतृत्व में सीनियर आडिटर अनिरुद्ध मिश्र, प्रत्युष सिंह, सीडीओ शुभम सिंह ने किसान अनिल चौधरी, सतिराम, जैसराम, सालिकराम, शिव कुमार, संतराम आदि के प्लाट का सत्यापन किया। उप महा प्रबंधक ने बताया कि 70 प्लाॅटों का निरीक्षण किया गया। संवाद