फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नासिक में ट्रेन से गिरकर कुदरहा के युवक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई महीने पहले लालगंज के बगही से नासिक गया था करन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा (बस्ती)। तीन महीने पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में रोजी-रोटी के लिए गए लालगंज क्षेत्र के बगही निवासी 27 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार शाम को काम से कमरे पर आते समय निफाड स्टेशन वह ट्रेन से गिर गया था। मंगलवार रात शव घर लाने पर कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के बगही निवासी 28 वर्षीय करन पुत्र जगराम दिसंबर में महाराष्ट्र के नासिक जिले के बरड बस्ती गांव में रोजी-रोटी कमाने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह मुंबई के भईंदर से काम करके वापस अपने कमरे पर आ रहा था। निफाड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिर पड़ा। इससे सिर में गंभीर चोट लग गई। रेलवे पुलिस उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस के माध्यम से इसकी सूचना नासिक में रह रहे करन के जीजा सुनील गौतम को दी गई। मौके पर पहुंचे सुनील गौतम ने शव की पहचान करन के रूप में की। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सुनील गौतम को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात करन का शव उनके पैतृक गांव बगही लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। जगराम के तीन बेटों में करन मझला बेटा था। अपनी छोटी बहन आराधना की शादी के लिए तैयारी कर रहा था। उसकी सगाई हो चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें