चित्रांश क्लब की ओर से सोमवार की शाम को अमहट तट पर कुआनो नदी की आरती का भव्य आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने श्रीसच्चा बाबा आश्रम प्रयाग राज के महंत शैलेष ब्रम्हचारी के मार्ग दर्शन में कुआनो नदी की आरती हुई।
वहीं, लोगों ने जीवन दायिनी कुआनो नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
शाम ढलते ही बड़ी संख्या में लोग कुआनो आरती में शामिल होने पहुंच गए।
शाम को दीयों की रोशनी से पूरा अमहट घाट प्रकाशमान हो गया। आरती में शामिल लोग प्रदूषित होती जा रही कुआनो की स्थिति से चिंतित होते हुए संकल्प भी ले रहे थे कि कुआनो के अस्तित्व को बचाने के लिए वे हर संभव प्रयास जारी रखेंगे।
पंकज गोस्वामी और साथियों ने गंगा आरती के साथ ही अनेक भक्ति गीतों के द्वारा लोगों का मन मोह लिया।
क्लब अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुआनो नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिये जो अभियान चलाया जा रहा है उसके विस्तार के लिए कुआनो आरती का आयोजन किया जाता है।
आरती से पहले रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, राजेन्द्रनाथ तिवारी, अभिषेक पाल, दयाराम चौधरी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप खरे, अंकुर वर्मा, सन्तोष सिंह, अज्जू हिन्दुस्तानी, जगदीश प्रसाद शुक्ल, शंकर जी सिंह, अमित श्रीवास्तव, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, अजय सिंह गौतम, दिनेश पाल, अखण्ड प्रताप सिंह के साथ ही क्लब पदाधिकारियों ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि कुआनों को बचाने के लिए मिलकर सहयोग करना होगा। सीएमएस के छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाने के साथ ही रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कुआनो आरती को भव्य और सार्थक बनाने में क्लब के राजेश चित्रगुप्त, अशोक श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रेमनाथ गौड़, डा राजेन्द्र सिंह, महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव काजू, नगर अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, अनूप कुमार मिश्र, दीपक सिंह प्रेमी, दिनेश श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, ऊषा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, पुष्कर मिश्र, आशीष सिंह, डॉ. अनुराग सहाय, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, सत्येन्द्रनाथ मतवाला के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने योगदान दिया।