फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति का गड्ढे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति का गड्ढे में मिला शव
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के चित्राखोर गांव के पूरब एक निजी स्कूल के बगल में स्थित आम के बगीचे के छोटे से गड्ढे में मंगलवार की देर रात 45 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी पहचान चित्राखोर निवासी कुलदीप राय के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग कुलदीप की मौत संदिग्ध हालत में होना बता रहे हैं जबकि भाई ने नशे में गड्ढे में गिरकर मौत की तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चित्राखोर निवासी कुलदीप राय की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। कुलदीप गांव में किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर पास के ही डिहवा चौराहे पर किसी काम से चले गए। वापस आने पर डिहवा से चित्राखोर मार्ग के बीच एक आटा चक्की के सामने जमीन पर ही बैठ गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजन उन्हें खोजने निकले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। देर रात करीब 12:30 बजे बरहुआ बनकटी मार्ग के 100 मीटर दक्षिण स्थित बगीचे में स्थित एक छोटे से गड्ढे में एकत्र थोड़े से पानी में उनका शव मिला। ग्रामीणों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रंजना व 14 वर्षीय बेटी रिया तथा 10 वर्षीय बेटा मयंक का रो रोकर बुरा हाल है। करीब एक फिट गहरे पानी वाले गड्ढे में कुलदीप का सिर डूबा हुआ था। वहीं पैर बाहर की तरफ थे। उनके शव मिलने की स्थिति से गांव वालों ने हत्या की आशंका जताई है। लालगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मृतक के भाई सुनील ने तहरीर देकर कहा है कि कुलदीप दस वर्षों से शराब का नशा करते थे। जिसके चलते पानी में गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें