फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट-बवाल, गांव के पास पुलिस-पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों में मारपीट-बवाल, गांव के पास पुलिस-पीएसी तैनात
विज्ञापन

छावनी। थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल के छात्रों के विवाद में लाठी-डंडे और हॉकी से जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा कि घटना के बाद बवाल करने वालों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से भी कुछ लोगों ने हाथापाई की। थानाध्यक्ष छावनी उमा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर तनाव को देखते हुए प्रतापगढ़ कला गांव के आसपास पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक छावनी कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज के दो छात्रों में बुधवार को विवाद हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजयसेन सिंह ने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्रों में विवाद की सूचना के बाद दोनों छात्रों को डांट कर समझा दिया गया था। मगर बाद में एक छात्र ने स्कूल से सटे अपने गांव प्रतापगढ़ कला से कुछ लोगों को बुला लिया। उस छात्र के निकलते ही गेट पर 10-12 लोग दूसरे छात्र को हॉकी व डंडे से पीटने लगे। यह देख आसपास के दुकानदार बीच बचाव करने के लिए आ गए। इससे झुंझलाए पिटाई कर रहे छात्र व उसके समर्थकों ने बीच-बचाव करने वालों पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो लोग तितर बितर हो गए। पीड़ित छात्र को लेकर पुलिस प्रतापगढ़ कला गांव में पहुंची और मारपीट में शामिल युवकों को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वहां मौजूद लोग एसआई से जोर जबरदस्ती करने लगे। वहीं गांव वालों ने पुलिस टीम पर घर में घुसकर बदसलूकी का आरोप लगाया। इसके बाद थानाध्यक्ष छावनी उमा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। तीन युवकों को पकड़कर थाने पर ले आए। साथ ही गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें