फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन गोदाम पर मारा ताला, अर्द्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कोटेदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनकटी। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कोटेदारों ने पीडीएस गोदाम भैंसा पांडेय में निकासी का बहिष्कार किया। गोदाम पर ताला जड़ कोटेदारों ने  अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने कहा कि कोटेदार 2001 से बकाया अनाज व एमडीएम के भाड़ा भुगतान, प्रति क्विंटल 200 कमीशन अथवा 25-30 हजार मानदेय, मिट्टी का तेल व अनाज की डोर स्टेप डिलीवरी करने आदि मांगों का जब तक समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अशोक पांडेय, गुद्धून पाल, चंद्रभूषण शुक्ला, लाल जी चौधरी, ओम प्रकाश राय, तज्जमुल हुसैन, जगलाल चौधरी, राधेरमण, विजय प्रकाश राय, जगन्नाथ मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह, सभाजीत, शकील, सरवन, बिस्मिल्लाह, कमरे आलम, मो.खलील अहमद, रविप्रकाश, घनश्याम, विकास सिंह, कृष्ण कुमार, हरीश पांडेय, राजेश पांडेय, गुरुदयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें