जिले में 14 और लोग हुए स्वस्थ, अब तक मिले हैं कुल 315 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्टाफ नर्स समेत और आठ प्रवासी मजदूरों समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद टीम के चिकित्सक और चार अन्य लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्टाफ नर्स को उपचार के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली भेजा गया है। अन्य आठ को रुधौली आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि रविवार को आई रिपोर्ट में नौ लोग संक्रमित मिल हैं। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट के संविदा का पुरुष स्टाफ नर्स भी है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें घर भेजा गया है। अब तक कुल 315 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से 224 ठीक होकर जा चुके हैं। वहीं 12 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 है। अभी करीब 250 नमूनों की रिपोर्ट आनी शेष है।