फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिले कोरोना संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4996 हो गई है। वर्तमान में जिले में 66 एक्टिव केस हैं। पूर्व में संक्रमित मिले तीन लोगों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 4833 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 765 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैंया में 14, भानपुर में एक जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 253887 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 253122 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 248126 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें