संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शनिवार को 11 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक जनपद में 4979 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है। 4814 संक्रमित स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में 68 एक्टिव केस हैं। तीन लोगों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 892 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 48 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 31, हर्रैंया में 12, भानपुर में एक जबकि रुधौली में चार स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंधित है। अब तक 248692 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 247800 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 242821 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।