फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में मिली दुकानदार की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सैनिया चौराहे पर मोबाइल रिपेयारिंग सेंटर में युवक का शव मिला। बैरागल निवासी आजम 25 पुत्र असलम सैनिया चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। शनिवार रात वे अपने ससुराल से घर लौटे। कुछ देर बाद दुकान पर चले गए। रविवार सुबह उन्होंने मां को फोन कर कहा कि मेरी गलती को माफ कर दो। उसके बाद फोन कट गया। मां ने अनहोनी की आशंका पर छोटे बेटे को दुकान भेजा। अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे आजम का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। यह जानकारी थाना प्रभारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें