फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 33 नए मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना: 33 नए मरीज मिले, एक की मौत
विज्ञापन

- 344 केस हैं जिले में एक्टिव, होम आइसोलेशन में हैं 280 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 33 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ जिले में कुल संक्रमितों संख्या 3314 पहुंच गई है। संक्रमण के चलते मंगलवार को भी एक मरीज की मृत्यु हो गई। अब तक 66 लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

41 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 2843 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। उक्त की पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 105515 लोगों की जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 104251 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। जिसमें 100937 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1264 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया कि रुधौली में 44, सीएचसी मुंडेरवा में 23, ओपेक कैली में 46 मरीजों का इलाज चल रहा है। 280 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इस प्रकार 344 केस जिले में एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले भर में 200 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 105, हर्रैया में 57, भानपुर में 20 व रुधौली में 18 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। बताया कि कंटेनमेंट जोन में जनसुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें