फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत के पोल में करंट से किसान की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के डेईडीहा गांव में करंट लगने से बृहस्पतिवार रात 50 वर्षीय किसान रामतेज की मौत हो गई। किसान राम तेज सिंचाई के लिए खेत में गए थे। जहां पोल में करंट उतरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डेईडीहा निवासी रामयज्ञ ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। लिखा है कि 50 वर्षीय भाई रामतेज बृहस्पतिवार रात खेत सींचने के लिए गए थे। खेत में लगे विद्युुुत पोल में करंट उतरा था। अचानक शरीर छू जाने से झुलस गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो बेटी नीता व चाचा रामजग चौधरी खेत की तरफ गए। जहां रामतेज को अचेतावस्था में देखा जबकि उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान नीता भी करंट की चपेट में आने से बच गई। चाचा रामजग ने उसे बचा लिया। कुछ ही समय बाद बिजली कट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म गौड़ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें