फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी और बालिका का अपहरण, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी और बालिका का अपहरण, हत्या की आशंका
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज
गोंडा के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव की घटना
बभनान (बस्ती)। खेत में काम करने गई किशोरी और बालिका के अपहरण का मामला प्रकाश में प्रकाश में आया हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण व एससी/एसटी में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे के सीमावर्ती खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी व पड़ोसी की बालिका के साथ 15 अगस्त को दिन में 11 बजे गांव के दक्षिण तालाब के पास घास काटने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब दोनों घर वापस नहीं आईं तो खोजना शुरू की गई, मगर उसका पता नहीं चला। 17 अगस्त को थाने पर खोड़ारे सूचना दी गई। परिवार वालों व रिश्तेदारों ने मिलकर खोजबीन की तो पता चला कि छोटू व दुर्गेश निवासी ग्राम बैजपुर शिवाला थाना खोड़ारे उनसे मिलते-जुलते थे। आरोपियों को कई बार गांव के पास देखा गया है। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें