फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीबी मरीजों के लिए मददगार बनेगा ‘खुशी चैटबॉट’, हर सवाल का मिलेगा जवाब

विज्ञापन
खुशी ऐप को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
बस्ती। टीबी मुक्त भारत एप में अब एआई आधारित ‘खुशी चैटबॉट’ जोड़ा गया है, जो टीबी मरीजों और निक्षय मित्रों को जानकारी और परामर्श देगा। इसे अपने फोन में इंस्टाल करना होगा, एक क्लिक में हर सवाल का जवाब मिलता रहेगा। यह पहल टीबी अभियान को गति देगा साथ ही मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी, जनसुलभ और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। टीबी मुक्त भारत मोबाइल एप में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ‘खुशी चैटबॉट’ की सुविधा जोड़ी गई है।
यह डिजिटल सहायक टीबी मरीजों, उनके परिजनों तथा निक्षय मित्रों को टीबी से संबंधित जानकारी, परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में एआई तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विकसित किया गया ‘खुशी चैटबॉट’ मरीजों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल सहयोगी के रूप में कार्य करेगा। जिस प्रकार गुगल असिस्टेंट और अलेक्सा उपयोगकर्ताओं के सवालों के जवाब देते हैं, उसी तरह खुशी चैटबॉट भी टीबी से जुड़े प्रश्नों का उत्तर सरल, सहज और समझने योग्य भाषा में उपलब्ध कराएगा।
यह सुविधा मरीजों को सही, प्रमाणिक और समयबद्ध जानकारी प्रदान करेगी, जिससे वे उपचार के प्रति अधिक जागरूक होंगे और दवा सेवन में नियमितता बनाए रख सकेंगे। इससे टीबी उन्मूलन अभियान को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें