फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में खुलेंगे 13 नए मेडिकल कालेज: सुरेश खन्ना

विज्ञापन
बस्ती में महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के ? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सूबे में खुलेंगे 13 नए मेडिकल कालेज : सुरेश खन्ना
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 13 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
वे महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस महाविद्यालय में डॉक्टर, स्टाफ एवं उपकरण की आवश्यकता पूरी की जाएगी। कहा कि आजादी के बाद से 2016 तक पूरे प्रदेश में केवल 13 मेडिकल कॉलेज थे। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद 26 मेडिकल कॉलेज संचालित किए हैं। 13 नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए अनुमति प्राप्त हो गई है। बलरामपुर तथा जौनपुर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इसके कारण पूर्वांचल में जेई/एईएस के मरीजों में कमी आई है। वर्तमान सरकार इलाज से अधिक बचाव में विश्वास करती है यही कारण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम चरण में प्रदेश के तीन नगर निकाय प्रथम स्थान पर प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पहल पर संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरे देश में लाखों लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पाई है। इस दृष्टिकोण से भारत सरकार तथा राज्य सरकार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मंत्री ने डॉक्टरों का आह्वान किया कि वे पढ़ाई पूरी करके लोगों की सेवा करें। डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है। लोग भगवान के बाद डॉक्टर को ही आशा भरी निगाहों से देखते हैं। समारोह को सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक रवि सोनकर तथा चंद्र प्रकाश शुक्ला ने भी संबोधित किया। संचालन भावेश पांडेय ने किया। इस मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार, एडीएम रमेश चंद, सीएमएस डॉ. सोमेश श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ. जीएम शुक्ला, प्रोफेसर डॉ. एसी श्रीवास्तव, प्रोफेसर डा. राजेश पासवान, प्रोफेसर डॉ. अनिल यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. वंदना उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें