फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं बढ़ा खतौनी काउंटर... तहसील में लग रही लाइन

Tue, 14 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से ही खतौनी के लिए पहुंच रहे काश्तकार, दोपहर तक नहीं आ रहा नंबर
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने के दौरान ठप हो जा रहा कार्य, निराश लौट रहे काश्तकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर तहसील से सत्यापित खतौनी निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां खतौनी निर्गत करने के लिए एक से अधिक ऑनलाइन काउंटर नहीं बढ़ाए गए हैं। ऊपर से सर्वर डाउन रहने की समस्या अलग से हैं। ऐसे में खतौनी काउंटर के सामने काश्तकारों की लंबी लाइन लग रही है। दोपहर तक कुछ लोगों को सफलता मिल रही है तो कुछ को अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
रियल टाइम खतौनी में विभिन्न त्रुटियों की छानबीन के अलावा मुकदमा, बैनामा, पैमाइश आदि कार्यों के लिए खतौनी निकालने वाले की संख्या ज्यादा हो गई है। काउंटर खुलने से पहले सुबह नौ बजे से ही लोग लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। डेढ़ घंटे बाद 10:30 बजे खतौनी काउंटर खुल रहा है। इसके बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है। घंटों में लाइन में खड़े लोगों का नंबर बाद में आता है, इसके पहले एक दिन पहले आए काश्तकारों की खतौनी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे के बाद सामने लाइन में खड़े लोगों की बारी आ रही है। बमुश्किल दो घंटे तक ही खतौनी निर्गत की जा रही है। इसके बाद एक बज जा रहा है। फिर तो सर्वर न चलने की दुहाई देकर काउंटर बंद हो जा रहा है। इस दो घंटे की अवधि में जिसकी खतौनी निकल गई उसे ही केवल सुकून मिल पा रहा है। शेष लोग निराश लौट जा रहे हैं। यह तब है जबकि रियल टाइम खतौनी तैयार होने के नाते लोग अपने गाटों में अंश निर्धारण की छानबीन करने को आतुर है। क्योंकि तमाम गाटों में काश्तकारों का अंश निर्धारण गलत अंकित हो गया है। इसमें संशोधन की प्रक्रिया बगैर सत्यापित खतौनी के शुरू नहीं हो सकती है।
नई रियल टाइम खतौनी प्रत्येक गाटे की अलग-अलग तैयार हुई है। पहले एक खाता संख्या में कई गाटों का विवरण होता था। अब एक खतौनी में एक ही गाटे का विवरण मिलेगा। ऐसे में यदि एक काश्तकार के कई गाटों में हिस्से हैं तो उतने ही गाटों की खतौनी निकालनी पड़ रही है। इस तरह एक काश्तकार एक से अधिक गाटे की खतौनी निकाल रहा है। बड़े काश्तकारों को दस से बीस खतौनी निकाल कर देनी पड़ रही है। इस वजह से समस्या और बढ़ गई है।
...
प्रतिदिन निकल रही 150 से अधिक खतौनी
सदर तहसील के एकल खिड़की से प्रतिदिन 150 से अधिक खतौनी निकल रही है। काउंटर पर काश्तकारों की संख्या भले ही उतनी नहीं है, लेकिन अलग-अलग गाटों की खतौनी होने की वजह से इसकी संख्या बढ़ गई है।
...
बोले- काश्तकार, बढ़ाया जाए काउंटर
सोमवार को तहसील आए कुदरहा के काश्तकार विवेक कुमार ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे हैं। आगे वाले लोग कई-कई गाटों की खतौनी निकलवा रहे थे। इससे नंबर आने में देर हो गई। बाद सर्वर डाउन हो गया। साॅऊघाट से जितेंद्र कुमार ने कहा कि काउंटर बढ़ाया जाना चाहिए। क्योंकि रियल टाइम खतौनी में अंश निर्धारण कई लोगों का गलत हो गया है। इसमें संशोधन के लिए विधिक प्रक्रिया में सत्यापित खतौनी जरूरी है।
विज्ञापन

...
कोट
खतौनी काउंटर समय से खुलने के निर्देश दिए गए हैं। काउंटर पर आए लोगों का बिना भेदभाव के खतौनी जारी किया जा रहा है। जहां तक काउंटर बढ़ाने की बात है तो इस पर भी विचार किया जाएगा।
-विनय प्रभाकर, तहसीलदार, बस्ती सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें