फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी को खैर क्रिकेट टीम ने 41 रन से दी शिकस्त

Fri, 29 May 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मैच की विजेता टीम।
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में बृहस्पतिवार को खेले गए ओपेन आयु वर्ग के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी की टीम ने जयपुरिया क्रिकेट टीम को 41 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यश शुक्ला ने 46, अक्षत ने 42, आयुष यादव ने 18, अरुण कुमार ने 15 और अर्जुन यादव ने 13 रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से शिवांश पांडेय, नितिन, अश्मित, आयुष और अतुल चौधरी ने एक-एक विकेट लिए।
स्कोर का पीछा करने उतरी जयपुरिया क्रिकेट अकादमी 21.5 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रितेश चौधरी ने 43, अंकित ने 26, श्रीयम अग्रहरि ने 14, शिवांश पांडेय ने 13 और आयुष यादव ने 10 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से मदन प्रताप सिंह ने तीन, अनजानेय और सक्षम ने दो-दो, जैद और अखिलेश ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले मदन प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच का उद्घाटन रणजी खिलाड़ी मंजीत चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें