फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने जयपुरिया की टीम को 35 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
खैर क्रिकेट ग्राउंड में मैच से पहले टॉस कराते आयोजक स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। शहर के खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में एक मैच खेला गया। जयपुरिया क्रिकेट टीम और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच हुए मैच में खैर ने जयपुरिया को 35 रन से हराया।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने पूरे 25 ओवर खेल कर नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अखिलेश यादव ने 66 रन, जैद ने 13, देवांश ने 10 और संस्कार ने आठ रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से तेजस अग्रहरि ने चार विकेट और विशु कसौधन ने तीन विकेट लिए।
स्कोर का पीछा करने उतरी जयपुरिया क्रिकेट अकादमी 21.5 ओवर में 111 बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से विशु कसौधन ने 26 रन, अनिरुद्ध प्रताप ने 18 और अफसा खान ने 15 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितिक ने पांच विकेट झटके। अंश और संस्कार ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले ऋतिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ऋतिक की घातक गेंदबाजी के बदौलत खैर क्रिकेट अकादमी ने जयपुरिया क्रिकेट अकादमी को 35 रनों से हराया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें