क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि स्रो
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में रविवार को ओपेन आयु वर्ग के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में रॉयल्स लायन मनकापुर गोंडा की टीम को बस्ती की खैर क्रिकेट एकेडमी टीम ने छह विकेट से हराया।
निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में रॉयल्स लायन मनकापुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स लायन मनकापुर की टीम 19.1 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल्स लायन मनकापुर की तरफ से ऋतुराज ने 10, शिवम पांडेय ने पांच और मोहम्मद शारिक ने चार रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से खालिद ने चार विकेट चटकाए। आयुष शुक्ला ने तीन और देवी प्रसाद ने दो विकेट लिए।
स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम ने सिर्फ 11.2 ओवर में ही मैच को छह विकेट से जीत लिया। क्रिकेट अकादमी की तरफ से यश ने 30, आकाश यादव ने नौ और राज शर्मा ने पांच रन बनाए। रॉयल्स लाइन मनकापुर की तरफ से आकाश सिंह ने दो और राज शर्मा ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खालिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।