मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए अतिथि स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में चल रही अंडर-12 ट्राई क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एक मुकाबला खेला गया। बेहतर प्रदर्शन कर खैर क्रिकेट अकादमी की टीम ने बस्ती इलेवन को 83 रन से हराया।
निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से देवांश ने 44 रन, अंकित चौधरी ने 22, दिव्य प्रकाश 17 और आर्यक बीर ने 15 रनों की पारी खेली। बस्ती इलेवन की तरफ से अभिग्या ने एक विकेट लिया। स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती-11 की टीम 17.3 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से लेख ने 20 और अर्श श्रीवास्तव ने 13 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अंकित ने तीन, रूद्र पाल ने दो और जैद ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले अंकित चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।