फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर एकेडमी ने रूद्र क्रिकेट एकेडमी को 95 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
अमन सोनकर को पुरस्कार देते अतिथि
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को खैर क्रिकेट एकेडमी बस्ती वर्सेस रूद्र क्रिकेट अकादमी के बीच ओपेन मैच खेला गया। मुकाबले में खैर क्रिकेट एकेडमी ने रूद्र क्रिकेट टीम को 95 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने बेहतर प्रदर्शन कर सात विकेट के नुकसान पर 338 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरविंद ने 74 रन बनाए। अमन सोनकर ने 56 रन, अभिनव मिश्रा ने 50 और सौरभ पाल ने 45 रनों की पारी खेली। रूद्र क्रिकेट अकादमी की तरफ से रुद्र प्रताप ने तीन विकेट लिए।
समर मिश्रा, प्रियांशु यादव और अनुष्का भट्ट ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी रूद्र क्रिकेट एकेडमी 29.5 ओवर में 243 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और खैर टीम इस मुकाबले को 95 रनों से अपने नाम किया। टीम की ओर से कुशाग्र ने 60 बनाए। रुद्र प्रताप 53 और सनी ने 33 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रशांत गुप्ता ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

अमन सोनकर और विकास कुमार ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाले अमन सोनकर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें