फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रातभर करवटें बदलते रहे, बिजली आई न नींद

Wed, 31 Jul 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
20 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन

पावर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से परेशान रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गिदही का पावर ट्रांसफाॅर्मर दगा दे गया। इससे उपभोक्ताओं को रातभर करवटें बदलनी पड़ीं। , न तो उन्हें नींद आई न ही बिजली। मंगलवार की शाम 5:10 बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई।
बारिश न होने के कारण उसम भरी गर्मी से सिर्फ जीव-जंतु ही नहीं, बल्कि बिजली आपूर्ति के संसाधन भी हांफ रहे हैं। ओवर लोडिंग के कारण कहीं चलती लाइन का तार टूटकर गिर रहा है तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ जा रहा है। सोमवार क रातभर शहर की करीब 50 हजार की आबादी को बिजली नसीब नहीं हुई। कारण, गिदही उपकेंद्र का पावर ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था।
विज्ञापन

इससे पिकौरा शिवगुलाम, ओरीजोत, बेलवाडाड़ी, इंदिरानगर, विशुनपुरवा, जयपुरवा आदि इलाके अंधेरे में डूबे रहे। मंगलवार को दिनभर भी उक्त इलाकों को बिजली नहीं मिली। लोगों को पानी तक के लिए तरसना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हुई तो धड़ाधड़ लोकल फाल्ट आने शुरू हो गए। देर रात तक बिजली कर्मी लोकल फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पावर ट्रांसफाॅर्मर में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है। अब सारे फीडर सामान्य हैं। लोकल फाल्ट को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें