फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल,निरुपम का पुतला जलाया

Wed, 05 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कंपनी बाग चौराहे पर केजरीवाल का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम केजरीवाल और कांग्रेसी नेता संजय निरूपम के सेना की ओर से  किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने से भाजपा नेताओं,  कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपाईयों ने बुधवार को नगर अध्यक्ष राजन मिश्र की अगुवाई  में गांधीनगर चौराहे पर दोनों का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि देशहित सर्वोच्च है। केजरीवाल और संजय निरूपम पाकिस्तान की भाषा में सुर मिला रहे हैं। इसे स्वीकार नहीं  किया जाएगा। कहा कि दोनों नेताओं को देश से माफी मांगना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ल, पुष्कर मिश्र ने कहा कि सेना की कार्रवाई पर गंदी राजनीति नहीं किया जाना चाहिये। राष्ट्रहित सर्वोच्च है। केजरीवाल का कृत्य अक्षम्य है। 
इस मौके पर अनूप खरे, पप्पू शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव,  शरद सिंह रावत, जीवन चौधरी लारा, आलोक सरकारी, मनमोहन श्रीवास्तव,  रमेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, रवि सोनी, राजन ठाकुर,  राकी सोनी, अनिल कुमार पांडेय, अभिनव उपाध्याय, हिमांशु गुप्ता, मगन  शुक्ल, सत्येंद्र विश्वकर्मा, दिलीप पांडेय, सोनू मिश्र, राहुल शुक्ल,  तारक जायसवाल, आलोक पांडेय, सूरज गुप्ता, रोशन शुक्ल, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें