बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर सभागार में कैंडल जलाकर विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों व क्रू मेंबरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार को दुख इस घड़ी में साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस हादसे से सभी स्तब्ध हैं। मंडल अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा विमान हादसा अत्यंत भयावह और दुर्भाग्यपूर्ण है। ट्रस्ट के जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान पीड़ित परिजनों को इस विपत्ति से उबरने की शक्ति दे। ट्रस्ट के संस्थापक अजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र मोहन वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद