बस्ती। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सांसद आदित्य ठाकरे का जन्मदिन सादगी के साथ शिव सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती प्रभारी संजय प्रधान के संयोजन में मनाया गया। शिव सैनिकों ने बस्ती सदर ब्लॉक के लटेरा स्थित पोखरे पर फलदार पौध रोपे। संजय प्रधान ने विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। घटना की न्यायिक जांच की मांग की। इस दौरान प्रशांत मिश्र, प्रतीक मिश्र, सुमित कुमार, अमित कुमार, विनोद मणि त्रिपाठी, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद