फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायस्थ महासभा ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती

Sat, 02 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं चित्रगुप्त कमेटी बस्ती के तत्वावधान में चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। शुभारंभ प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। चित्रगुप्त मंदिर कमेटी के संस्थापक/संरक्षक सुरेंद्र मोहन वर्मा ने कहा कि प्रेमचंद का जीवन संघर्षों की दास्तान है। उन्होंने उन्हीं संघर्षों को लिपिबद्ध किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि मुंशी जी अपने नौकरी के दौरान बस्ती राजकीय विद्यालय में स्थानांतरण होकर आए उन्होंने आसपास के ग्रामीण जीवन और यहां की दुश्वारियों को अपने कथा में पिरोया। कार्यक्रम को प्रदीप श्रीवास्तव कौशल किशोर, आशीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, नवीन श्रीवास्तव, कृष्ण चंद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर डॉक्टर सौरभ सिन्हा, नम्रता श्रीवास्तव, बालकृष्ण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

फरेढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी वारदात को अंजात देते आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें