फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायाकल्प टीम पहुंची जिला अस्पताल... कोना-कोना किया निरीक्षण

Sun, 01 Sep 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में राज्य कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण।
विज्ञापन
- सघन निरीक्षण के बाद कायाकल्प के लिए किया गया अंतिम आंकलन- सफाई व्यवस्था, मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की भी हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्य कायाकल्प टीम शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची। यहां सघन निरीक्षण कर प्रत्येक पहलू पर रिपोर्ट तैयार की गई। कायाकल्य अभियान के तहत अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अंतिम रूप से आंकलन किया गया। टीम ने अस्पताल का कोना-कोना देखा। रखरखाव के अभाव में साथिया केंद्र पर जाले लगे हुए मिले। टीम ने संबंधित कर्मी से पूछताछ की तो सही जवाब नहीं मिला। यहां आने वाले फालोअप मरीजों की संख्या भी कर्मचारी नहीं बता सके।
अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में छानबीन देर तक चली। बॉयो मेडिकल वेस्ट, मशीनों आदि के उपयोग के बारे में जानकारी ली गई। मशीनों के ऑपरेट करने के बारे में संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ हुई। इसमें बाॅयो मेडिकल वेस्ट मशीन के बारे में संबंधित कर्मचारी सही उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन

बाद में टीम ने इसके संचालन संबंधी जानकारी दी। राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम में गोरखपुर के डीपीएम पंकज आनंद, बीपीएम मो. आकिब कैंपियरगंज गोरखपुर व जिला परामर्शदाता क्वालिटी देवरिया डॉ. मैनुद्दीन अंसारी शामिल रहे। टीम ने अस्पताल के सभी बोर्ड और पैथोलॉजी लैब, बॉयो मेडिकल वेस्ट, लांड्री, इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, चिल्ड्रेन वार्ड, पीआईसीयू, एनआरसी, एनसीयू, आईसीयू, ओटी आदि का निरीक्षण किया।
बताया कि कायाकल्प अभियान के तहत हर साल सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाता है। जिसमें 70 बिंदुओं पर जांच कर अंक दिए जाते हैं। इससे पहले भी एक बार निरीक्षण हो चुका है। यह अंतिम निरीक्षण है। सभी बिंदुओं पर व्यवस्था सही पाए जाने पर अस्पताल को 70 अंक प्राप्त होंगे। इसमें सांत्वना पुरस्कार के रूप में अस्पताल को धन भी मिलता है।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल के सभी चिकित्सक, स्टॉफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी ड्रेस में नजर आए। सभी के गले में आईडी भी देखी गई। एसआईसी डॉ. वीके सोनकर, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जीएम शुक्ल, क्वालिटी मैनेजर धनंजय सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें