फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड यात्रा की तैयारियों का एडीजी ने खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी : एडीजी
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। जिले में आयोजित कांवड़ यात्रा की तैयारियों को शनिवार की रात गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने रूपरेखा तैयार की। कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखने की रणनीति एडीजी ने बना दी। कहा कि हेलीकाप्टर से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी।
तहसील सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक में एडीजी ने कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर खराब खड़े किसी भी वाहन को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा। उन्होंने आयोजन से पुलिस अधिकारियों से कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जगह -जगह पवित्र सरयू जल के घड़े सजाकर रखने का भी सुझाव दिया। कहा कि किन्हीं कारणों से किसी श्रद्धालु का जल गिर जाता है तो उन्हें तत्काल यह जल मिल सकेगा। हाइवे पर अवैध कट बंद कराने, चौराहों व डिवाइडर कट पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते समय भीड़ नियंत्रित करने में मुस्तैद व पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ संवाद कायम रखते हुए सेवा भाव से कार्य करने की सलाह दी। बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी के लिए हेलीकाप्टर उड़ता रहेगा। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों व थानेदारों से हर स्तर पर तैयारी पूरी रखने को कहा। इस मौके पर आईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें